Myanmar Rakhine Airstrike: म्यांमार के पश्चिमी रखाइन राज्य में एक बाजार के पास हुए भीषण हवाई हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। सेना की ओर से किए गए इस हमले में कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई, जबकि 58 लोग घायल हुए हैं। यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब म्यांमार में लोकतंत्र समर्थक विद्रोही गुटों और जातीय सशस्त्र संगठनों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जारी है।
सोमवार को हुआ यह हवाई हमला रखाइन राज्य के क्याउक्ताव टाउनशिप में हुआ, जो मांडले से करीब 340 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। इस इलाके पर अराकान आर्मी का नियंत्रण है। यह रखाइन का एक शक्तिशाली जातीय सशस्त्र समूह है, जो लंबे समय से म्यांमार की सेना के खिलाफ संघर्ष कर रहा है।
जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
अराकान आर्मी ने हमले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। समूह ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों की जान लेने वाले हवाई हमले के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार लोगों और संगठनों के खिलाफ जल्द ही जवाबी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, रखाइन में राहत और बचाव कार्य से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी वाई हुन आंग ने घटनास्थल पर मौजूद बचावकर्मियों के हवाले से हताहतों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि हमला जिस बाजार क्षेत्र में हुआ, वह राज्य का प्रमुख थोक केंद्र था, जहां दूर-दराज से व्यापारी और खरीदार पहुंचते थे। उन्होंने इसे रखाइन में हुए सबसे भीषण हवाई हमलों में से एक बताया।
अराकान आर्मी के कब्जे वाला है इलाका
सोमवार को यह हवाई हमला रखाइन राज्य के क्याउक्ताव टाउनशिप में हुआ, जो मांडले से करीब 340 किलोमीटर पश्चिम में है। क्याउक्ताव पर अराकान आर्मी का नियंत्रण है। यह रखाइन का एक प्रमुख जातीय सशस्त्र समूह है, जो लंबे समय से म्यांमार की सेना के खिलाफ संघर्ष कर रहा है। इलाके में समूह का प्रभाव होने के बीच हुआ यह हमला क्षेत्र में जारी सैन्य संघर्ष की गंभीरता को दिखाता है।

