होम = News Featured = एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस से दिया इस्तीफा, जानें क्या है वजह?

एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस से दिया इस्तीफा, जानें क्या है वजह?

by | Aug 12, 2026 | News Featured, Others

N Chandrasekaran: टाटा ग्रुप से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, वह फरवरी 2027 तक अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा करेंगे और दोबारा चेयरमैन पद के लिए दावेदारी नहीं करेंगे। ऐसे में सवाल है कि आखिर चंद्रशेखरन ने ये बड़ा फैसला क्यों लिया और टाटा ग्रुप की कमान अब किसके हाथ में जाएगी?

चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति पर नोएल टाटा ने जताया था विरोध

मीडिया की फरवरी की रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने एन चंद्रशेखरन को टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्त करने के प्रस्ताव का विरोध किया था। इसके बाद टाटा संस के बोर्ड ने उनकी पुनर्नियुक्ति पर फैसला टाल दिया था। टाटा ट्रस्ट्स और टाटा संस के बीच मतभेदों के बीच चंद्रशेखरन ने अब अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा करने के बाद आगे पद पर नहीं बने रहने का फैसला किया है। रॉयटर्स के मुताबिक, इन मतभेदों में टाटा संस की संभावित लिस्टिंग और कॉरपोरेट गवर्नेंस से जुड़े मुद्दे भी शामिल रहे हैं।

टाटा के साथ ऐसा रहा चंद्रशेखरन का सफर

एन चंद्रशेखरन का टाटा समूह के साथ सफर करीब चार दशक लंबा रहा है। उन्होंने 1987 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) से अपने करियर की शुरुआत की और 2009 में कंपनी के CEO और MD बने। इसके बाद साइरस मिस्त्री को हटाए जाने के बाद जनवरी 2017 में उन्हें टाटा संस का चेयरमैन नियुक्त किया गया। इस तरह वह टाटा समूह की कमान संभालने वाले पहले गैर-पारसी और प्रोफेशनल एग्जीक्यूटिव बने।