National Unity Day Parade: गुजरात के एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर भव्य परेड शुरू हो गई है। शनिवार शाम 5 बजे शुरू हुई इस परेड को इस बार पहले के मुकाबले ज्यादा भव्य और विविधतापूर्ण बनाया गया है। कार्यक्रम में कुल 15 झांकियां शामिल की गई हैं, जबकि करीब 5,000 कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए एकता और विविधता का संदेश दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम को थोड़ी देर में संबोधित करेंगे।
15 झांकियां और 5,000 कलाकार बने आकर्षण
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर आयोजित परेड में 15 झांकियां प्रमुख आकर्षण हैं। वहीं, करीब 5,000 कलाकार 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे हैं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की एकता और विविधता को दर्शाया जा रहा है।
पीएम मोदी ने वामन वृक्ष वाटिका का किया दौरा
परेड से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर स्थित वामन वृक्ष वाटिका का दौरा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर यहां मौजूद बोनसाई के संग्रह, थीम आधारित गार्डन और शांत वातावरण की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि वामन वृक्ष वाटिका में बोनसाई का खूबसूरत संग्रह देखने को मिला। उनके मुताबिक, यह जगह प्रकृति की सुंदरता और रचनात्मकता को करीब से समझने का शानदार अवसर देती है। उन्होंने यहां पर्यटकों के लिए उपलब्ध 'Make Your Own Bonsai' अनुभव का भी जिक्र किया और इसे इस स्थान की खासियत बताया।
राष्ट्रीय एकता दिवस के लिए खास तैयारियां
राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रम को लेकर एकता नगर में विशेष तैयारियां की गई हैं। परेड शुरू होने के साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और झांकियों का सिलसिला जारी है। अब सभी की नजरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर टिकी हैं।
ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाले अशुतोष दीक्षित ने संभाली वायुसेना की कमान

