होम = Breaking = NCP में फिर होगी एकता? शरद पवार के बयान से बढ़ीं अटकलें

NCP में फिर होगी एकता? शरद पवार के बयान से बढ़ीं अटकलें

Sharad Pawar News: महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की अटकलों पर शरद पवार ने पूर्ण विराम लगा दिया है। एनसीपी-एसपी प्रमुख ने साफ शब्दों में कहा कि दोनों गुटों के एक होने का "कोई सवाल ही नहीं है", जिससे विलय की सभी चर्चाओं पर विराम लग गया।

संजय राउत ने भी खारिज की थीं NDA में जाने की अटकलें

इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने भी शरद पवार के एनडीए में शामिल होने की अटकलों को खारिज किया था। उन्होंने कहा, "मैं विश्वास दिला सकता हूं कि शरद पवार कभी भी बीजेपी जैसी जातिवादी और राष्ट्रविरोधी पार्टी में शामिल नहीं होंगे। नरेंद्र मोदी उस विचारधारा में फिट नहीं बैठते, जो मुझे पवार साहब में दिखाई देती है।"

सुप्रिया सुले ने भी किया था विलय की अटकलों का खंडन

शरद पवार से पहले उनकी बेटी और बारामती सांसद सुप्रिया सुले भी एनसीपी (एसपी) के किसी गठबंधन की अटकलों को खारिज कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी को न तो एनडीए में शामिल होने का कोई प्रस्ताव मिला है और न ही ऐसा कोई इरादा है। सुले ने साफ कहा कि ऐसी खबरें सिर्फ टीवी चैनलों और अखबारों तक सीमित हैं, इनमें कोई सच्चाई नहीं है।