होम = Breaking = NEET पेपर लीक पर उबाल! बिहार बंद का भोजपुर में दिखा असर, सड़कों पर उतरे छात्र-युवा, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

NEET पेपर लीक पर उबाल! बिहार बंद का भोजपुर में दिखा असर, सड़कों पर उतरे छात्र-युवा, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

by | Jul 25, 2026 | Breaking, बिहार

NEET Paper Leak: पेपर लीक मामले और दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज बुलाए गए संपूर्ण बिहार बंद का असर भोजपुर जिले में भी साफ़ तौर पर देखने को मिला। आइसा समेत कई छात्र संगठनों से जुड़े सैकड़ों छात्र-युवा सड़कों पर उतर आए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।

NEET पेपर लीक की निष्पक्ष जांच की मांग, प्रशासन रहा अलर्ट

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर NEET पेपर लीक की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की न्यायिक जांच की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कई प्रमुख सड़कों पर छात्र संगठनों की सक्रियता देखने को मिली। बिहार बंद को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। भोजपुर जिले के संवेदनशील इलाकों और प्रमुख चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जबकि आरा रेलवे स्टेशन पर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आरपीएफ और जीआरपी के जवान मुस्तैद रहे।

गौरतलब है कि बिहार के विभिन्न जिलों में NEET पेपर लीक के विरोध में छात्र-छात्राओं और माले द्वारा बिहार बंद का आह्वान किया गया है, जिसका असर कई जगहों पर देखने को मिल रहा है। अब सबकी निगाहें इस आंदोलन और सरकार की अगली प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।

रिपोर्ट/ आकाश कुमार