Thursday, Sep 24

होम = Breaking = NEET-UG में बड़ा बदलाव! OMR की जगह अब कंप्यूटर पर होगी परीक्षा, AI से होगी निगरानी

NEET-UG में बड़ा बदलाव! OMR की जगह अब कंप्यूटर पर होगी परीक्षा, AI से होगी निगरानी

NEET UG CBT Mode: NEET-UG परीक्षा अब पारंपरिक पेन-पेपर और OMR सिस्टम से आगे बढ़कर कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में जा सकती है। NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह के मुताबिक, एजेंसी भविष्य में अपनी सभी परीक्षाओं को CBT फॉर्मेट में आयोजित करने की दिशा में काम कर रही है। फिलहाल NEET-UG NTA की प्रमुख परीक्षाओं में एकमात्र ऐसी परीक्षा है, जो ऑफलाइन होती है। JEE, UGC-NET, CUET और NIFT पहले ही CBT मोड में हैं।

नंदन नीलेकणि की टास्क फोर्स तैयार कर रही प्लान

ANI से बातचीत में अभिषेक सिंह ने CBT को परीक्षा व्यवस्था का भविष्य बताया। हालांकि, NEET जैसी बड़ी परीक्षा को ऑनलाइन करने से पहले देशभर में पर्याप्त कंप्यूटर सेंटर, मजबूत तकनीकी सिस्टम और कड़े सुरक्षा इंतजाम तैयार करना जरूरी होगा। इस बदलाव के लिए इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में हाई-पावर्ड टास्क फोर्स काम कर रही है। समिति देशभर में परीक्षा के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीकी व्यवस्था और सुरक्षा मानकों का आकलन कर रही है।

AI से पकड़ी जाएगी गड़बड़ी

NTA परीक्षा की सुरक्षा मजबूत करने के लिए AI तकनीक के इस्तेमाल पर भी विचार कर रहा है। डिजिटल लॉग, डेटा और पैटर्न का विश्लेषण कर संभावित धोखाधड़ी या सिस्टम की खामियों को शुरुआती स्तर पर पकड़ने की योजना है। लंबी अवधि में NTA अंतरराष्ट्रीय केंद्रों पर भी NEET आयोजित करने की संभावना तलाश रहा है। हालांकि फिलहाल प्राथमिकता भारत में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाना है। यह तैयारी पेपर लीक, डमी कैंडिडेट और अन्य अनियमितताओं पर लगाम लगाने की बढ़ती मांग के बीच हो रही है।

ये भी पढ़े: हाथरस में JCB का पंजा 11 साल की बच्ची के पेट में घुसा, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत