Neha Bora Ink Attack: आइसा की प्रेसिडेंट नेहा बोरा ने खुद पर स्याही फेंके जाने की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा चूक की जांच और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
नेहा बोरा ने सुरक्षा चूक पर मांगा जवाब
पैरा: नेहा बोरा ने दावा किया कि स्याही फेंकने वाले व्यक्ति का नाम अमरनाथ पांडे है और वह 26 साल का है। उनके मुताबिक, वह हजारीबाग का रहने वाला और आरएसएस का सदस्य है। बोरा ने पुलिस और प्रशासन से जांच कर यह बताने की मांग की कि भारी सुरक्षा के बावजूद वह व्यक्ति प्रदर्शन स्थल तक कैसे पहुंचा। उन्होंने सवाल उठाया कि वह महिलाओं के बीच पहुंचकर स्याही फेंकने में कैसे सफल हुआ।
छात्र आंदोलन की ऊर्जा बनाए रखने की अपील
नेहा बोरा ने देशभर में चल रहे छात्र आंदोलनों के जज्बे और ऊर्जा की सराहना की। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर समेत कई जगहों पर हुए प्रदर्शनों ने छात्रों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का हौसला दिया है। बोरा ने झारखंड के छात्रों के आंदोलन की सराहना करते हुए सरकार से उनकी मांगों को सुनने और स्वीकार करने की अपील की।

