Sunday, Sep 06

होम = Breaking = नेपाल में बाढ़ से 400 अरब रुपये के नुकसान का अनुमान; 5 हजार लोग लापता, 1,344 शव मिले

नेपाल में बाढ़ से 400 अरब रुपये के नुकसान का अनुमान; 5 हजार लोग लापता, 1,344 शव मिले

Nepal Flood 2026: नेपाल में 26 अगस्त को आई बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इससे करीब 400 अरब नेपाली रुपये का नुकसान हुआ है। हादसे में अब तक 1,344 शव मिल चुके हैं, जबकि करीब 5 हजार लोग लापता हैं। इसका असर अब नेपाल के पर्यटन कारोबार पर भी पड़ने लगा है और पीक सीजन की बुकिंग कैंसिल हो रही हैं।

बाढ़ की तस्वीरों से बनी गलतफहमी दूर करने की कोशिश

नेपाल में आई भीषण बाढ़ की तस्वीरों के बाद कई विदेशी पर्यटकों को लग रहा है कि पूरा देश आपदा की चपेट में है। इस गलतफहमी को दूर करने और पर्यटन को फिर से पटरी पर लाने के लिए सरकार ने #NepalCalling कैंपेन शुरू किया है। सरकार का कहना है कि काठमांडू, पोखरा, चितवन, लुंबिनी, जनकपुर, अन्नपूर्णा और एवरेस्ट समेत ज्यादातर प्रमुख पर्यटन स्थल और एयरपोर्ट सामान्य रूप से खुले हैं।

राहत के बाद पुनर्वास और पुनर्निर्माण की बड़ी चुनौती

शुरुआती अनुमान के मुताबिक बाढ़ प्रभावित लोगों के बचाव, राहत और तत्काल प्रबंधन के लिए अगले छह महीनों में करीब 8 अरब नेपाली रुपये की जरूरत होगी। सरकार अब PDNA रिपोर्ट के आधार पर पुनर्वास और पुनर्निर्माण की पूरी जरूरत का आकलन करेगी और उसके मुताबिक जरूरी रकम जुटाने की योजना बनाएगी।

Tags : flood Nepal