होम = Breaking = भारत-पाक जंग में किसका साथ देंगे तुर्की और सऊदी? नेतन्याहू के बेटे ने पूछा सवाल

भारत-पाक जंग में किसका साथ देंगे तुर्की और सऊदी? नेतन्याहू के बेटे ने पूछा सवाल

Benjamin Netanyahu Son: इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के बेटे याइर नेतन्याहू ने पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के बीच हुए समझौते पर सवाल उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस समझौते को लेकर अपनी जिज्ञासा जाहिर की।

भारत-पाक युद्ध को लेकर याइर नेतन्याहू का सवाल

याइर नेतन्याहू ने सवाल उठाया कि अगर ईरान, हूती या इराक में मौजूद मिलिशिया सऊदी अरब पर हमला करते हैं, तो क्या तुर्की और पाकिस्तान उनके खिलाफ सैन्य कार्रवाई करेंगे। इसी तरह उन्होंने पूछा कि अगर भविष्य में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है, तो क्या तुर्की और सऊदी अरब भारत के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।

सऊदी, तुर्की और पाकिस्तान में हुआ रक्षा समझौता

इससे पहले शुक्रवार को सऊदी अरब के मक्का में सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान ने एक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत तीनों देशों में से किसी एक पर हमला होने की स्थिति में इसे तीनों पर हमला माना जाएगा। इसी समझौते को लेकर याइर नेतन्याहू ने भारत-पाकिस्तान के संभावित संघर्ष को लेकर सवाल उठाया है।