Monday, Nov 09

होम = Breaking = बीजेपी 1 नवंबर से निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, अध्यक्ष नितिन ने राहुल पर साधा निशाना

बीजेपी 1 नवंबर से निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, अध्यक्ष नितिन ने राहुल पर साधा निशाना

Nitin Navin Bareilly Padyatra: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 1 नवंबर को बरेली में पार्टी के पदयात्रा अभियान में शामिल होंगे। ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत होने वाली इस पदयात्रा में करीब 30 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। लगभग दो किलोमीटर की इस यात्रा के लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नितिन नवीन कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ ‘लोकतंत्र की हुंकार और अराजकता की हार’ का संदेश देंगे।

SIR और संवैधानिक संस्थाओं के मुद्दे पर विपक्ष को घेरने की तैयारी

बीजेपी इस अभियान के जरिए संवैधानिक संस्थाओं पर हमलों और एसआईआर को लेकर विपक्ष के राजनीतिक एजेंडे का विरोध करेगी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने तैयारियों को लेकर प्रदेश टोली की बैठक भी की है। अभियान के तहत जनजागरूकता बढ़ाने के साथ विपक्ष के आरोपों और नैरेटिव का जवाब देने की रणनीति बनाई गई है। इसी कड़ी में प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में पदयात्राएं निकाली जा रही हैं।

6 संगठनात्मक क्षेत्रों में पदयात्राओं का कार्यक्रम तय

बीजेपी प्रदेश के छह संगठनात्मक क्षेत्रों में अलग-अलग तारीखों पर पदयात्राएं निकालेगी। अवध क्षेत्र की पदयात्रा 3 नवंबर को लखनऊ में होगी, जबकि काशी और गोरखपुर क्षेत्र की पदयात्राएं 4 नवंबर को प्रयागराज और गोरखपुर में निकाली जाएंगी। इसी दिन कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की पदयात्रा कानपुर में होगी। पश्चिम क्षेत्र की पदयात्रा 5 नवंबर को गाजियाबाद में निकाली जाएगी। इनमें पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की भागीदारी रहेगी। अभियान का संयोजक प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल को बनाया गया है।

बीजेपी अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर अव्यवस्था फैलाने का आरोप लगाया

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को राहुल गांधी और विपक्ष पर देश में अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। गोवा में पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास मोदी सरकार के विकास कार्यों पर सवाल उठाने का ठोस आधार नहीं है। नवीन ने कांग्रेस सरकारों पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया, जबकि दावा किया कि बीजेपी शासित राज्य जनता से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: CJP के शक्ति प्रदर्शन पर नितिन नवीन का आया बयान, कहा- देश के युवाओं को गलत दिशा में ले जाने की कोशिश