बिहार

सियासी हलचल के बीच अचानक राजभवन पहुंचे नीतीश कुमार, राज्यपाल से मुलाकात ने बढ़ाई चर्चाएं!

Bihar Political News: बिहार की राजनीति में जारी हलचल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अचानक राजभवन पहुंचना चर्चा का विषय बन गया। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की और करीब 13 मिनट तक उनसे बातचीत की। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जाने लगे।

हालांकि बाद में जानकारी सामने आई कि यह मुलाकात किसी राजनीतिक संकट को लेकर नहीं, बल्कि एक औपचारिक विदाई मुलाकात थी। बताया जा रहा है कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान जल्द ही अपने पद से विदाई लेने वाले हैं, इसलिए CM प्रोटोकॉल के तहत उनसे मिलने राजभवन पहुंचे थे।

राज्यसभा की नई पारी पर दी बधाई

मुलाकात के दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा से नई पारी की शुरुआत करने पर शुभकामनाएं दीं। वहीं मुख्यमंत्री ने भी राज्यपाल को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यकाल की सराहना की।

CM हाउस में नेताओं का तांता

राजभवन से लौटने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री आवास पर नेताओं का आना-जाना शुरू हो गया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और राज्यसभा उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा CM से मिलने पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं के बीच कुछ समय तक राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत भी हुई। इसी दौरान जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। उन्होंने निशांत कुमार और पार्टी विधायकों की बैठक से जुड़ी जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

घबराने की जरूरत नहीं

इन राजनीतिक हलचलों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने JDU नेताओं और कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि वह पूरी तरह सक्रिय रहेंगे और आगे भी पार्टी का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

जदयू में नई भूमिका निभा सकते हैं निशांत

इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार रविवार 8 मार्च को Janata Dal (United) की सदस्यता लेने वाले हैं। JDU के वरिष्ठ नेता और एमएलसी निशांत कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि निशांत कुमार जल्द ही संगठन में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि निशांत पूरे बिहार का दौरा करने की तैयारी में हैं और पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

पार्टी नेताओं ने किया स्वागत

निशांत कुमार के JDU में शामिल होने की खबर के बाद पार्टी के विधायकों, सांसदों और विधान परिषद के सदस्यों ने इसका स्वागत किया है। माना जा रहा है कि उनकी एंट्री से पार्टी संगठन को नई ऊर्जा मिल सकती है। फिलहाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजभवन यात्रा और उसके बाद की राजनीतिक गतिविधियों ने बिहार की राजनीति में हलचल जरूर बढ़ा दी है। अब सबकी नजर आने वाले दिनों में JDU की रणनीति और संगठनात्मक बदलावों पर टिकी हुई है।

ये भी पढ़ें: धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, बदले की आग में रणवीर, एक्शन और सस्पेंस से भरपूर झलक

Shagun Chaurasia

Recent Posts

होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की बड़ी कार्रवाई का दावा, दुश्मन के नेविगेशन सिस्टम किए तबाह

Iran Hormuz Strait Navigation System: होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने दावा…

11 minutes ago

सोनिया गांधी के सामने प्रणब मुखर्जी ने जताई थी PM बनने की इच्छा? संस्मरण में किया खुलासा

Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 2010 में तत्कालीन…

40 minutes ago

शादी के 13 साल बाद पवन कल्याण और पत्नी अन्ना कोनिडेला ने अलग होने का किया ऐलान

Pawan Kalyan Separation: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण अपनी निजी जिंदगी को…

2 hours ago

BJP नेता के घर पहुंचे ममूटी तो मचा बवाल, लेफ्ट समर्थकों ने घेरा; CPI(M) ने किया किनारा

Mammootty BJP Leader Controversy: मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी एक बार फिर सोशल मीडिया…

2 hours ago

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बम धमाकों से दहशत, बस में जिंदा जला ड्राइवर; कई संदिग्ध गिरफ्तार

Dhaka: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार को बम धमाकों और बसों में आगजनी की…

3 hours ago