Thursday, Sep 24

होम = Cover Story Big = नोएडा एलिवेटेड रोड पर अचानक धंसी सड़क, 20 फीट लंबा और 10 फीट गहरा गड्ढा; ट्रैफिक रोका गया

नोएडा एलिवेटेड रोड पर अचानक धंसी सड़क, 20 फीट लंबा और 10 फीट गहरा गड्ढा; ट्रैफिक रोका गया

Noida: नोएडा के महत्वपूर्ण एलिवेटेड रोड पर सड़क अचानक धंसने से हड़कंप मच गया. सेक्टर-61 से सेक्टर-18 के बीच बने करीब 4.8 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड पर एक जगह सड़क धंस गई, जिससे करीब 20 फीट लंबा और 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया. राहत की बात रही कि घटना के दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.

लाखों वाहनों की आवाजाही, ट्रैफिक रोका गया

यह एलिवेटेड रोड नोएडा की अहम कनेक्टिविटी का हिस्सा है. यहां से रोजाना लाखों वाहन गुजरते हैं. यह मार्ग गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, 7X सोसाइटी और दिल्ली के डीएनडी के बीच कनेक्टिविटी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. सड़क धंसने की जानकारी के बाद एहतियातन एलिवेटेड रोड पर ट्रैफिक रोक दिया गया, जिसके चलते लंबा जाम लग गया. घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

निर्माण और रखरखाव पर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता और रखरखाव पर सवाल उठाए हैं. करोड़ों रुपये की लागत से बने इस महत्वपूर्ण मार्ग पर अचानक सड़क धंसने से नोएडा अथॉरिटी की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है. अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच कराई जा रही है. फिलहाल कोई बड़ा हादसा नहीं होना राहत की बात है, लेकिन गड्ढे ने एलिवेटेड रोड से गुजरने वाले लाखों वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

ये भी पढ़े: ‘मेरी जान जा सकती थी’, गुरुग्राम हिट एंड रन की शिकार सिया ने आरोपी के दावों को बताया झूठ