Noida factory fire: नोएडा की एक इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा कर दिया। आग बुझाने के दौरान फैक्ट्री का मलबा अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से दो दमकलकर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल की कई गाड़ियां घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में जुटी रहीं।
दीवार और बीम गिरने से 5 फायरकर्मी घायल
आग बुझाने के दौरान फैक्टरी की दीवार और लोहे का बीम गिर गया। हादसे में पांच दमकलकर्मी गंभीर घायल हुए, जिनमें से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई।
आग बुझाने के दौरान गिरी दीवार और बीम, पांच दमकलकर्मी घायल
नोएडा के इकोटेक-3 स्थित आईएलजीआईएम कंपनी में लगी आग बुझाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पुलिस के मुताबिक, राहत और बचाव कार्य के बीच फैक्टरी की एक दीवार और लोहे का बीम अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से पांच दमकलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

