होम = Breaking = भारी बारिश के बीच नोएडा में बड़ा हादसा, iForte बिल्डिंग का ऊपरी हिस्सा गिरा

भारी बारिश के बीच नोएडा में बड़ा हादसा, iForte बिल्डिंग का ऊपरी हिस्सा गिरा

Noida iForte Building: दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 से 48 घंटों तक भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। जगह-जगह जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। इसी बीच नोएडा के सेक्टर-62 स्थित iForte बिल्डिंग का ऊपरी हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

iForte बिल्डिंग का ऊपरी हिस्सा अचानक ढहने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ऊंचाई से गिरा भारी मलबा सीधे नीचे पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों पर आ गिरा, जिससे उन्हें काफी नुकसान पहुंचा। यह घटना थाना सेक्टर-58 क्षेत्र की है। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय मलबे की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया, जिससे बड़ा जानलेवा हादसा टल गया।।