नोएडा

नोएडावालों कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली पनीर, अलीगढ़ से सप्लाई हुआ 14 कुंटल पकड़ा

Noida News : सेंट्रल नोएडा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली पनीर बनाने और बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। शनिवार की रात को पुलिस की इस कार्रवाई में 14 क्विंटल तैयार कृत्रिम पनीर, पनीर बनाने के उपकरण और कच्चा माल बरामद हुआ है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि अलीगढ़ में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री चल रही थी। वहीं से पनीर लाकर नोएडा में बेचा जा रहा था। नोएडा पुलिस अलीगढ़ की फैक्ट्री में पहुंची वहां जाकर भी छापेमारी की है।

अलीगढ़ तक पहुंची पुलिस

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर थाना सेक्टर-63 की पुलिस टीम ने महिंद्रा पिकअप वाहन संख्या UP 81 ET 8564 को रोका। वाहन की तलाशी में 14 क्विंटल कृत्रिम पनीर मिला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गुलफाम पुत्र इस्लाम निवासी शहजपुरा थाना पिसावा जिला अलीगढ़ की निशानदेही पर अलीगढ़ के शहजपुरा इलाके में छापेमारी की।

इन चीजों के साथ आरोपी गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान आरोपी अफसर और गुड्डू उर्फ रहीश पुत्र गफ्फार के कृत्रिम पनीर बनाने वाले प्लांट से भारी मात्रा में कच्चा माल और उपकरण बरामद हुए। इसमें 2 बोरा धौलपुर फ्रेश स्किम्ड मिल्क पाउडर (50 किलो), 5 बोरे रेड बुल प्रीमियम क्वालिटी एग्री प्रोडक्ट सार्टेक्स क्लिन (125 किलो), 2 टिन नेचुरल गोल्ड न्यूट्री लिव रिफाइंड पामोलिन (30 किलो), 4 किलो केमिकल से भरा नीले रंग का कंटेनर, पनीर बनाने की मशीन, मिक्सर ग्राइंडर और सफेद पोस्टर कलर की शीशियां शामिल हैं।

छह महीनों से ल रहा थी काम

पुलिस की जांच से पता चला है कि यह गिरोह पिछले छह महीनों से यह काम कर रहा था। आरोपी अलीगढ़ के शहजपुरा स्थित प्लांट में कृत्रिम पनीर तैयार करके एनसीआर क्षेत्र के दुकानदारों को धोखा देकर इसे असली पनीर बताकर बेच रहे थे। इस तरह वे ग्राहकों को गुमराह करके अवैध धंधा चला रहे थे।

इस मामले में गिरफ्तार आरोपी हैं –

गुड्डू उर्फ रहीश पुत्र गफ्फार (36 वर्ष), गुलफाम पुत्र इस्लाम (32 वर्ष), नावेद पुत्र बब्लू (20 वर्ष) और इकलाख पुत्र बादशाह (30 वर्ष)। सभी आरोपी अलीगढ़ जिले के निवासी हैं। पुलिस ने इस मामले में अपराध संख्या 283/25 धारा 274/275/318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह मामला खाद्य अपमिश्रण और धोखाधड़ी का है जो जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि वे ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेंगी जो जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हैं।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

7 minutes ago

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

31 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

1 hour ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

1 hour ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

2 hours ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

3 hours ago