Categories: नोएडा

नोएडा पुलिस ने 45 लाख की अवैध शराब पर चलाया बुल्डोजर, कमिश्नर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई

Noida News : नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के सख्त निर्देशों के तहत नोएडा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11,005 लीटर अवैध शराब को जमीन के नीचे दबाकर नष्ट कर दिया है। यह शराब विभिन्न मामलों में पुलिस द्वारा बरामद की गई थी, जिसकी अनुमानित कीमत 45 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

91 अलग-अलग मामलों में जब्त हुई शराब

सेक्टर-63 थाना पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पुलिसबल मौके पर मौजूद रहे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह अवैध शराब कुल 91 अलग-अलग अभियोगों में जब्त की गई थी। शराब को पर्यावरण के अनुकूल तरीके से नष्ट करने के लिए भूमि में दबाने की पद्धति अपनाई गई। पहले भी जिले के अलग-अलग थानों में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है।

पुलिस की सख्त कार्रवाई

इस कार्रवाई को अवैध शराब के धंधे के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई का हिस्सा बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है और ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में नोएडा पुलिस की यह कार्रवाई शहर में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

आंध्र प्रदेश के गुरुकुल स्कूल में छात्राओं की चोटी काटने का मामला, इंचार्ज बोलीं- बाहरी नहीं, छात्राओं की शरारत

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के एक गुरुकुल स्कूल में छात्राओं की चोटी…

11 minutes ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

26 minutes ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

1 hour ago

PM मोदी का बड़ा बयान: 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का दावा

PM Modi Diwali Milan Address: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिवाली मिलन समारोह में…

2 hours ago

अरविंद केजरीवाल और बेटी को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी 7 करोड़ की फिरौती

Arvind Kejriwal Death Threat: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व…

3 hours ago