Odisha PG Medical Exam Paper Leak: NEET पेपर लीक विवाद के बीच ओडिशा की ऑल ओडिशा मेडिकल PG परीक्षा का प्रश्नपत्र भी लीक होने का आरोप लगा है। अधिकारियों के अनुसार, 27 जुलाई को परीक्षा के दौरान जनरल सर्जरी (MS/MD) 2023-26 बैच के दूसरे प्रश्नपत्र की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गईं।
WhatsApp ग्रुप में शेयर हुए सवाल
बताया गया कि कुछ पोस्टग्रेजुएट छात्रों द्वारा बनाए गए WhatsApp ग्रुप में प्रश्नपत्र की तस्वीरें भेजी गईं। यह भी आरोप है कि परीक्षा के दौरान कुछ मोबाइल नंबरों से सवालों के जवाब भी साझा किए गए। अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
गौरतलब है कि ओडिशा केंद्रीय शिक्षा मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान का गृह राज्य है, जिन्होंने 25 जुलाई को NEET पेपर लीक को लेकर हुए व्यापक विरोध-प्रदर्शनों के बाद इस्तीफा दिया था।
ये भी पढ़े: राफेल पर सवाल उठाने वाला फ्रांस का पूर्व नौसेना पायलट चीन के लिए जासूसी के आरोप में जांच के घेरे में

