Ship Attack Oman: ओमान के तट के पास रविवार को एक कमर्शियल जहाज MT एल गाइया पर हमला हुआ, जिससे हड़कंप मच गया। जहाज पर सवार 14 भारतीय क्रू सदस्यों में से 13 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है। राहत और बचाव अभियान के साथ मामले की जांच भी की जा रही है।
विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा की
विदेश मंत्रालय ने ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज MT एल गाइया पर हुए हमले की निंदा की है। मंत्रालय के मुताबिक, जहाज पर सवार 14 भारतीय क्रू सदस्यों में से 13 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक अभी लापता है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि ओमान में भारतीय दूतावास पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रख रहा है। दूतावास लापता भारतीय नागरिक की तलाश और बचाव अभियान के लिए ओमानी अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। मंत्रालय ने कहा कि लापता भारतीय की तलाश का अभियान जारी है।
ओमान के अधिकारियों का जताया आभार
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय दूतावास लापता भारतीय की तलाश और बचाव अभियान में ओमानी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचाने में मदद के लिए ओमान के अधिकारियों का आभार भी जताया। विदेश मंत्रालय ने क्षेत्र में तनाव को तुरंत कम करने और शांति बहाल करने के लिए बातचीत और कूटनीति का रास्ता अपनाने की अपील दोहराई। मंत्रालय ने कहा कि कमर्शियल जहाजों, नाविकों और आम नागरिकों को निशाना बनाना स्वीकार नहीं किया जा सकता। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

