Cover Story Global

समंदर के बीच भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी जहाज, विदेश मंत्रालय ने PAK के हाई कमिश्नर को किया तलब

Pakistan Ship Collides With Indian Warship: अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में भारतीय नौसेना के जहाज और पाकिस्तानी नौसेना की एक इकाई के बीच टक्कर के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के प्रभारी राजदूत को तलब कर घटना पर विरोध दर्ज कराया है। साथ ही इस्लामाबाद में भारतीय राजदूत को भी पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के सामने इसी तरह आपत्ति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। भारत के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पाकिस्तानी नौसेना की इकाई का व्यवहार गैर-पेशेवर था। मंत्रालय ने कहा कि इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन समुद्र में सैन्य गतिविधियों के दौरान तय नियमों का पालन बेहद जरूरी है।

1991 के समझौते का दिया हवाला

भारत ने इस घटना को अप्रैल 1991 में दोनों देशों के बीच हुए सैन्य गतिविधियों से जुड़े समझौते के अनुच्छेद 10 से जोड़ते हुए आपत्ति जताई है। इस समझौते में सैन्य अभ्यास, युद्धाभ्यास और सैनिकों की आवाजाही से जुड़ी गतिविधियों के संबंध में पहले से सूचना देने और समुद्र में सावधानी बरतने से जुड़े प्रावधान हैं। भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि उसकी सैन्य इकाइयों को समुद्र में पर्याप्त सावधानी बरतनी चाहिए और दोनों देशों के बीच लागू समझौतों का सम्मान करना चाहिए।

दोबारा ऐसी घटना न हो, भारत की चेतावनी

विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि भले ही टक्कर से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन ऐसी घटनाओं को हल्के में नहीं लिया जा सकता। पाकिस्तान के प्रभारी राजदूत से संबंधित अधिकारियों तक भारत की आपत्ति पहुंचाने को कहा गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच पहले से ही संबंध तनावपूर्ण हैं। ऐसे माहौल में समुद्र में दोनों देशों की सैन्य इकाइयों के बीच हुई यह घटना सुरक्षा और सैन्य समन्वय को लेकर चिंता बढ़ाती है।

ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/india-other-countries-100-percent-tariff-bill-voting-trump/

Lavanya Dayal

Recent Posts

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

3 minutes ago

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

1 hour ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

2 hours ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

2 hours ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

3 hours ago