PM Modi Birthday Kerala: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर केरल के एलेप्पी में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने वृक्षारोपण कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पौधारोपण के जरिए पीएम मोदी के जन्मदिन को खास अंदाज में मनाया और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।
स्वामी कैलाशानंद ने वृक्षारोपण को प्रकृति संरक्षण का संकल्प बताया

स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति का हिस्सा नहीं, बल्कि जीवन का आधार हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ लगाना आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन का संकल्प लेने जैसा है। उन्होंने सनातन परंपरा में प्रकृति और वनस्पति के महत्व का भी जिक्र किया। स्वामी कैलाशानंद गिरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके जन्मदिन पर किया गया वृक्षारोपण प्रकृति संरक्षण और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
खास मौकों पर पौधा लगाने की अपील
स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि जिस तरह पेड़ बिना भेदभाव सभी को छाया, प्राणवायु और फल देते हैं, उसी तरह इंसान को भी समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए समर्पित रहना चाहिए। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि खास अवसरों को केवल उत्सव तक सीमित न रखें, बल्कि पौधा लगाकर उसे पेड़ बनाने का संकल्प लें। उन्होंने इसे प्रकृति के प्रति सच्ची श्रद्धा और आने वाली पीढ़ियों के लिए जिम्मेदारी बताया। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु जीवन और राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर शक्ति की कामना की।

