होम = Breaking = PM मोदी का पहला सेल्फी वीडियो फेसबुक पर हुआ रिस्ट्रिक्ट, Meta पर उठे सवाल

PM मोदी का पहला सेल्फी वीडियो फेसबुक पर हुआ रिस्ट्रिक्ट, Meta पर उठे सवाल

by | Jul 28, 2026 | Breaking, देश

PM Modi Selfie Video: मेटा के स्वामित्व वाले फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सेल्फी वीडियो' को कुछ समय के लिए भारतीय यूजर्स के लिए सीमित किए जाने का आरोप लगा है। जेन-जी युवाओं को संबोधित इस वीडियो पर लगी रोक कुछ घंटों बाद हटा ली गई, लेकिन इस कार्रवाई ने मेटा को नए विवाद में ला खड़ा किया।

'कानूनी अनुरोध' का हवाला देकर दिखाया गया प्रतिबंध का नोटिस

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार तड़के करीब 1:25 बजे वीडियो पर मौजूद "See Why" विकल्प पर क्लिक करने पर एक नोटिस दिखाई दे रहा था। इसमें लिखा था कि एक कानूनी अनुरोध के अनुपालन में इस कंटेंट को भारत में प्रतिबंधित किया गया है।

नोटिस में नहीं बताया किसके आदेश पर हुई कार्रवाई

दिलचस्प बात यह रही कि मेटा के नोटिस में न तो किसी कानूनी प्रावधान का जिक्र था और न ही उस सरकारी या न्यायिक प्राधिकरण का, जिसके अनुरोध पर यह कार्रवाई की गई। हालांकि, कुछ घंटों बाद यह प्रतिबंध हटा लिया गया और लाखों बार देखा जा चुका यह वीडियो फिर से भारत में फेसबुक यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गया।

मेटा की चुप्पी से बढ़े सवाल, कार्रवाई की वजह अब भी साफ नहीं

प्रधानमंत्री के पहले 'सेल्फी वीडियो' पर हुई इस कार्रवाई ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। हालांकि, मेटा ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि कथित कानूनी अनुरोध किस अथॉरिटी से आया था और किस आधार पर वीडियो को कुछ समय के लिए सीमित किया गया। यही वजह है कि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सवाल लगातार उठ रहे हैं।