Saturday, Sep 26

होम = PM Modi = PM Modi Japan Visit: टोक्यो में बोले पीएम मोदी-“आज दुनिया को भारत पर भरोसा” 

PM Modi Japan Visit: टोक्यो में बोले पीएम मोदी-“आज दुनिया को भारत पर भरोसा” 

PM Modi Japan Visit:  भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के दो दिवसीय दौरे पर है। पीएम मोदी 29-30 अगस्त को जापान और 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन के दौर पर रहेंगे। उन्होंने टोक्यो में भारतीय समुदाय से मुलाकात की।

गायत्री मंत्र का पाठ करके गर्मजोशी के साथ स्वागत

भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का जापान पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। जापानी समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का स्वागत गायत्री मंत्र और अन्य मंत्रों का पाठ करके किया। राजस्थानी पोशाक पहने जापानी लोगों ने प्रधानमंत्री के स्वागत में राजस्थानी लोकगीत गाए।

जापान हमेशा एक अहम पार्टनर रहा

टोक्यो में भारत-जापान इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत की विकास यात्रा में जापान हमेशा एक अहम पार्टनर रहा है। मेट्रो से मैन्युफैक्चरिंग तक, सेमीकंडक्टर से स्टार्टअप तक हमारी पार्टनरशिप आपसी विश्वास का प्रतीक बनी है और जापानी कंपनियों ने भारत में 40 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है।’

भारत निवेश के लिए सबसे प्रॉमिसिंग डेस्टिनेशन

टोक्यो में पीएम मोदी ने कहा कि भारत निवेश के लिए सबसे प्रॉमिसिंग डेस्टिनेशन है। 80 प्रतिशत कंपनियां भारत में विस्तार करना चाहती हैं और 75 प्रतिशत पहले से मुनाफे में हैं। इसका मतलब है कि भारत में पूंजी सिर्फ बढ़ती ही नहीं है बल्कि कई गुना हो जाती है।

भारत बहुत जल्द बनेगाा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश

प्रधानमंत्री मोदी आगे कहा, ‘आज भारत में राजनीतिक स्थिरता है, आर्थिक स्थिरता है, नीतियों में पारदर्शिता है और फैसलों में पूर्वानुमान की क्षमता है। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई बड़ी अर्थव्यवस्था है और बहुत जल्द भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।’

दुनिया को भारत पर भरोसा

पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत में आए बदलाव के पीछे हमारी- रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म- की अप्रोच है। डिफेंस और स्पेस सेक्टर के बाद अब हम परमाणु ऊर्जा क्षेत्र को भी निजी कंपनियों के लिए खोल रहे हैं। आज दुनिया केवल भारत को देख ही नहीं रही, बल्कि भारत पर भरोसा भी कर रही है।’

ये भी पढ़े : PM Modi Japan Visit: TOKYO पहुंचे पीएम मोदी, भारतीय लोगों ने किया भव्य स्वागत