Nasha Mukt Bharat Campaign: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान' के शुभारंभ अवसर पर देशभर के युवाओं को संबोधित करते हुए नशे के खिलाफ एक व्यापक जनआंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार के सपनों को बर्बाद कर देता है। खासकर एक मां की उम्मीदें और उसके सपने नशे की वजह से टूट जाते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब देश का युवा स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त होगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत पिछले वर्ष काशी में एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की गई थी। उस समय जो विचार एक छोटे स्तर पर शुरू हुआ था, वह आज राष्ट्रीय अभियान का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि काशी से निकला यह जनकल्याणकारी विचार अब पूरे देश में फैल रहा है और लाखों युवाओं को नई दिशा देने का काम करेगा। प्रधानमंत्री ने इसे सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
'नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान' में देशभर के 1 करोड़ से अधिक युवाओं के शामिल होने की जानकारी दी गई। यह अभियान 125 से ज्यादा आध्यात्मिक संगठनों, स्कूलों, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और औद्योगिक संघों के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिशें तभी सफल होंगी जब समाज भी इस लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाएगा। उन्होंने युवाओं से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और इसे एक जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।
'नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान' केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि युवाओं के भविष्य और देश के विकास से जुड़ा एक सामाजिक संकल्प है। प्रधानमंत्री मोदी के संदेश का मुख्य उद्देश्य युवाओं को यह समझाना है कि नशे से दूरी और सकारात्मक जीवनशैली ही उनके सपनों और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने का सबसे मजबूत आधार है।
ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/delhi-jaish-terror-module-woman-arrest/
Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 2010 में तत्कालीन…
Jensen Huang Net Worth: Nvidia के CEO जेनसेन हुआंग की संपत्ति में सोमवार को शेयर…
Pawan Kalyan Separation: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण अपनी निजी जिंदगी को…
Mammootty BJP Leader Controversy: मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी एक बार फिर सोशल मीडिया…
Dhaka: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार को बम धमाकों और बसों में आगजनी की…
US Military Aircraft Withdrawn from UK: ईरान से हमले के संभावित खतरे को देखते हुए…