PM Modi on Paper Leak: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए छात्रों को भरोसा दिलाया कि सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर पूरी तरह गंभीर है। पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
PM मोदी बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि "देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।" उन्होंने घोषणा की कि पेपर लीक के सभी मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड मिल सके। पीएम ने बताया कि इस संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
अनशन खत्म करने के संकेत
उधर, एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने भी अपना अनशन समाप्त करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने अस्पताल से जारी वीडियो संदेश में कहा कि यदि सरकार छात्रों पर बल प्रयोग रोकने और दर्ज मामलों को वापस लेने का भरोसा देती है, तो वह अपना अनशन खत्म करने पर विचार करेंगे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मेदांता अस्पताल में उनसे मुलाकात की थी।

