Thursday, Sep 03

होम = Breaking = लाल किले से PM मोदी ने सप्त धारा का किया एलान, जानिए क्यों जरूरी है ये विकसित भारत के लिए

लाल किले से PM मोदी ने सप्त धारा का किया एलान, जानिए क्यों जरूरी है ये विकसित भारत के लिए

by | Aug 15, 2026 | Breaking

PM Modi Fort Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर ‘शक्ति की सप्त धारा’ का ऐलान किया। उन्होंने इन सात शक्तियों को भारत की अगली पीढ़ी के विकास और सुधारों का आधार बताया। सरकार का लक्ष्य इन संकल्पों के जरिए देश की अर्थव्यवस्था, उत्पादन, कृषि, तकनीक और युवाओं की ताकत को नई दिशा देते हुए 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। पीएम मोदी ने लाल किले के प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस पर अपने 13वें संबोधन में शक्ति की इन सप्त धाराओं का विस्तार से एक-एक करके जिक्र भी किया है।

सप्त धारा की पहली शक्ति: मैन्युफैक्चरिंग

  • मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को नई ऊंचाई देने पर जोर
  • युवाओं की शक्ति का राष्ट्र निर्माण में होगा उपयोग
  • छोटे पुर्जों से लेकर बड़े प्रोडक्ट तक देश में उत्पादन
  • आत्मनिर्भर मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने का लक्ष्य

दूसरी शक्ति: कृषि और फूड प्रोडक्शन

  • कृषि और खाद्य उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर
  • फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को आगे ले जाने का लक्ष्य
  • खेत से एक्सपोर्ट मार्केट तक पहुंच बनाने की तैयारी
  • मोटे अनाज और मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाने पर जोर
  • केमिकल फ्री खेती से बढ़ेगी वैश्विक मांग