Prashant Kishor Jan Suraaj Delhi: जन सुराज के दिल्ली विस्तार को लेकर हुई बैठक के बाद फिलहाल तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हुई है। पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि दिल्ली में संगठन के विस्तार पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। हालांकि, पार्टी समर्थकों के बीच दिल्ली में संगठन खड़ा करने की मांग उठती रही है।
संसाधनों के आकलन में लगेगा छह महीने का वक्त
पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि प्रशांत किशोर दिल्ली में जन सुराज का विस्तार कर सकते हैं। हालांकि, किशोर ने फिलहाल इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में संगठन खड़ा करने से पहले संसाधनों का आकलन जरूरी है, जिसमें कम से कम छह महीने का समय लग सकता है।
दिल्ली में जन सुराज से जुड़े लोगों को संगठित करने पर चर्चा
प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली में जन सुराज से जुड़े लोगों के आग्रह पर वह यहां आए हैं। उन्होंने बताया कि बैठक में पार्टी के विचारों से जुड़े लोगों को संगठित करने और उनकी उम्मीदों को समझने पर चर्चा हुई। इसके लिए दिल्ली में एनआरबी (नॉन रेजिडेंट बिहारीज़) यूनिट बनाई गई है, जिसमें दूसरे राज्यों के लोग भी शामिल हैं।
दिल्ली में विस्तार पर अभी नहीं हुआ कोई फैसला
प्रशांत किशोर ने रविवार रात कहा कि दिल्ली में जन सुराज को राजनीतिक पार्टी के तौर पर विस्तार देने को लेकर फिलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि आगे कोई निर्णय लेने से पहले लोगों से चर्चा की जाएगी। दिल्ली के लिए योजना तैयार करने के साथ समय और संसाधनों का आकलन करने में कम से कम छह महीने लग सकते हैं।
ये भी पढ़ें: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधायक के रूप में ली शपथ, बोले- सदन का सदस्य बनना गर्व
सम्राट चौधरी पर प्रशांत किशोर का हमला, बोले- ‘इसी वजह से बांकीपुर में हारी BJP’

