Thursday, Sep 24

होम = News Featured = प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव की गोली मारकर हत्या

प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव की गोली मारकर हत्या

Prayagraj: प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव पवन यादव को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल पवन यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी

पवन यादव पूर्व ग्राम प्रधान भी रह चुके थे। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और तनाव को देखते हुए पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। फिलहाल गोली मारने की वजह और हमलावरों की पहचान को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ घटना के कारणों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े: UPI पर नहीं लगेगा चार्ज! 15 अक्टूबर से MDR लागू, जानें किस पर होगा असर