होम = Breaking = पुणे में एक ही घर के अंदर 3 लोगों के शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

पुणे में एक ही घर के अंदर 3 लोगों के शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Woman and Two Children Death: पुणे के पिंपरी चिंचवड़ से एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक घटना सामने आई है। शहर के तथावड़े इलाके में GG इंटरनेशनल स्कूल के पीछे स्थित एक घर में एक महिला और उसके दो बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि महिला ने खाने में जहर मिलाकर पहले अपने बच्चों को दिया और बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली। वाकड पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए YCM अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

मौत के पीछे आर्थिक तंगी की आशंका

पुलिस को मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला का पति छत्रपति संभाजीनगर में रहता है। आशंका जताई जा रही है कि आर्थिक तंगी और घरेलू परिस्थितियों के चलते महिला ने यह कदम उठाया हो सकता है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान कल्पना बिपिन सूर्यवंशी (35), शुभश्री बिपिन सूर्यवंशी (17) और दादू बिपिन सूर्यवंशी (10) के रूप में हुई है। तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे, जिनकी मौत से इलाके में शोक और सनसनी फैल गई है।

मामले में एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज

इस मामले में तीनों की शवों को ऑटोप्सी के लिए YCM हॉस्पिटल भेज दिया गया है और वाकड पुलिस ने फिलहाल इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज किया है. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई. पड़ोसियों के अनुसार, परिवार सामान्य जीवन जी रहा था और किसी को भी इस तरह की घटना की उम्मीद नहीं थी. अचानक तीन लोगों की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है.