Thursday, Sep 03

होम = Breaking = पुणे-सातारा हाईवे पर भीषण हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 4 की मौत

पुणे-सातारा हाईवे पर भीषण हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 4 की मौत

Pune-Satara Highway Accident: महाराष्ट्र के सातारा में पुणे-सातारा हाईवे पर मंगलवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई, जिसमें 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 2 लोग गंभीर घायल हैं।

शिरवल में देर रात हुआ हादसा

हादसा मंगलवार तड़के करीब 1:15 बजे शिरवल में होटल शिवालय के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि कार सातारा की ओर जा रही थी। हादसे में वेदांत वारिंगे, सोनलिंग ठाकूर, आदित्य गरुड़ और निखिल राऊत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

9 मौतों से गांव में पसरा मातम

शवों के सतवास पहुंचते ही धांसड़ गांव समेत पूरे इलाके में मातम छा गया। एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत की खबर से परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। शवों को देखते ही परिजनों की आंखें नम हो गईं और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।