होम = Breaking = मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना: वार्ड 46 से 45 श्रद्धालु अमृतसर के लिए रवाना, लोगों ने सरकार का जताया आभार

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना: वार्ड 46 से 45 श्रद्धालु अमृतसर के लिए रवाना, लोगों ने सरकार का जताया आभार

Punjab Mukhyamantri Teerth Yatra Yojana: पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों और श्रद्धालुओं को निःशुल्क धार्मिक यात्रा का लाभ लगातार मिल रहा है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 46 से करीब 45 श्रद्धालु सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब, अमृतसर के दर्शन के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा और उन्होंने सरकार का आभार व्यक्त किया।

MC लकी दीवान ने कही यह बात

वार्ड नंबर 46 के एमसी लकी दीवान ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना विशेष रूप से बुजुर्गों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में वार्ड 46 से अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए भी श्रद्धालुओं को लेकर और बसें भेजी जाएंगी।

श्रद्धालुओं ने जताया आभार

यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं ने कहा कि सरकार की ओर से दी जा रही यह निःशुल्क सुविधा सराहनीय है। इससे वे बिना किसी आर्थिक बोझ के अपने धार्मिक स्थलों के दर्शन कर पा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भविष्य में और अधिक लोगों तक पहुंचे।

ये भी पढ़े: गाजियाबाद: खेत में काम के बहाने बुलाए गए 10 वर्षीय बच्चे की करंट लगने से मौत, खेत मालिक पर केस दर्ज