Thursday, Sep 03

होम = Cover Story Featured = पंजाब की SIR लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, बोले- ‘मुझे निशाना बनाया गया’

पंजाब की SIR लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, बोले- ‘मुझे निशाना बनाया गया’

Raghav Chadha News: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से गायब होने के बाद उन्होंने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है। चुनाव आयोग के रिकॉर्ड के मुताबिक, 13 अगस्त को जारी ड्राफ्ट लिस्ट में हटाए गए मतदाताओं की सूची में चड्ढा का नाम शामिल है।

राघव चड्ढा के आरोपों पर AAP और सरकार ने दिया जवाब

राघव चड्ढा के आरोपों पर पंजाब सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी और आम आदमी पार्टी ने सफाई दी है। उनका कहना है कि मतदाता सूची का SIR चुनाव आयोग की प्रक्रिया है और इसमें राज्य सरकार की कोई भूमिका नहीं होती। अधिकारियों के मुताबिक, चड्ढा के नाम के सामने ‘Permanently Shifted’ यानी ‘स्थायी रूप से स्थानांतरित’ दर्ज है, इसी आधार पर उनका नाम ड्राफ्ट सूची में हटाए गए मतदाताओं में शामिल किया गया है।

SIR ड्राफ्ट लिस्ट से देशभर में 13.37 करोड़ नाम हटे

SIR के दौरान तैयार की गई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में देशभर में करीब 13.37 करोड़ नाम हटाए गए हैं। पंजाब की बात करें तो SIR से पहले दर्ज मतदाताओं में से करीब 9.7 फीसदी यानी 20.66 लाख नाम ड्राफ्ट सूची से बाहर किए गए हैं।

नाम हटाए जाने पर चड्ढा का आया रिएक्शन

पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने पर राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘बदले की राजनीति’ अब ड्राफ्ट वोटर लिस्ट तक पहुंच गई है। हालांकि, चड्ढा ने कहा कि यह अभी फाइनल लिस्ट नहीं है और इस पर दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि अक्टूबर 2026 में जारी होने वाली फाइनल वोटर लिस्ट में उनके नाम से जुड़ी गलत एंट्री को ठीक करा लिया जाएगा।