होम = खेल = क्रिकेट = श्रीलंका दौरे से पहले पेसर जसप्रीत बुमराह टीम से बाहर, BCCI ने आकिब नबी को किया टीम में शामिल

श्रीलंका दौरे से पहले पेसर जसप्रीत बुमराह टीम से बाहर, BCCI ने आकिब नबी को किया टीम में शामिल

Aqib Nabi Replace Bumrah: भारतीय टीम को श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सीरीज से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को टीम में शामिल किया गया है।

चोट के चलते बुमराह टीम से बाहर

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान बुमराह को बाएं घुटने में चोट लगी थी, जिससे वह अभी पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। इसी वजह से उन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के बयान के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार भारतीय सीनियर टीम में जगह मिली है। यह उनके लिए बड़ा मौका माना जा रहा है।

श्रीलंका दौरे के लिए ऐसी है भारतीय टीम 

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और औक़िब नबी