Thursday, Sep 03

होम = News Featured = राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का तंज, बोले- ‘आप अमित शाह से अपनी तुलना करेंगे?’

राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का तंज, बोले- ‘आप अमित शाह से अपनी तुलना करेंगे?’

by | Aug 13, 2026 | News Featured

Giriraj Singh News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी के ‘चैलेंज करता हूं’ वाले अंदाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि संसदीय व्यवस्था की अपनी मर्यादा होती है। गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या राहुल गांधी अपनी तुलना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे?

'राहुल अर्बन नक्सल हैं'

उन्होंने आगे कहा, "अमित शाह ने काम करके दिखाया है. अनुच्छेद 370 कैसे हटाया गया, 35ए कैसे खत्म हुआ और सीएए कैसे लागू हुआ, उन्होंने करके दिखाया है. आप देश में आतंक फैलाना चाहते हैं. आप अर्बन नक्सल की भूमिका में हैं. अगर हिम्मत है तो संसदीय व्यवस्था के मुताबिक बात कीजिए और दूसरों की बात भी सुनिए. आप हिट एंड रन की राजनीति करते हैं."

‘अमित शाह ने राहुल गांधी के सारे पोल खोल दिए’

गिरिराज सिंह ने कहा कि अमित शाह ने लोकसभा में राहुल गांधी के सारे पोल खोल दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष में नीट के मुद्दे पर चर्चा करने की हिम्मत नहीं है। गिरिराज सिंह ने कहा कि पेलेट गन के मुद्दे पर चर्चा के दौरान नीट के साथ पंजाब, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों के मुद्दों पर भी बात होगी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि खड़गे जैसे वरिष्ठ नेता भी राहुल गांधी की ‘चमचागिरी’ करने में लगे हैं।