Thursday, Sep 24

होम = Breaking = राजेंद्र नगर की वोटर लिस्ट में राघव चड्ढा का नाम, AAP ने उठाए सवाल

राजेंद्र नगर की वोटर लिस्ट में राघव चड्ढा का नाम, AAP ने उठाए सवाल

Rajendra Nagar Voter List: दिल्ली की मतदाता सूची को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पंजाब से बीजेपी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में जुड़ गया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह नाम विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया के दौरान शामिल किया गया। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि चड्ढा का नाम जोड़ने में तय प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ।

वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए राघव चड्ढा का फॉर्म मंजूर

चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, राघव चड्ढा का नाम मतदाता सूची अपडेट करने की प्रक्रिया के तहत दिल्ली की सूची में जोड़ा गया है। इसके साथ ही उनका नाम पंजाब की मतदाता सूची से हटा दिया गया है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार तक दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में नाम जोड़ने के लिए 700 फॉर्म-6 मंजूर किए गए हैं, जिनमें चड्ढा का नाम भी शामिल है।

राघव चड्ढा ने केजरीवाल और AAP पर किया पलटवार

आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने चड्ढा का नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाने पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पूछा कि 31 अगस्त को जारी मसौदा मतदाता सूची में 746 नाम थे, तो राजेंद्र नगर की सूची में चड्ढा का नाम 747वें मतदाता के तौर पर कैसे जुड़ गया? आप के आरोपों पर पलटवार करते हुए चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा।