Gold-Silver Rate: डॉलर में मजबूती और ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली का असर सोने की कीमतों पर दिख रहा है। लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में गिरावट आई है, जबकि इंडस्ट्रियल डिमांड कमजोर पड़ने से चांदी पर भी दबाव बना है। दिल्ली में बुधवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना 10-10 रुपये सस्ता हुआ। जबकि मंगलवार को 10 ग्राम 24 कैरट वाला गोल्ड ₹230 और 22 कैरट वाला ₹210 सस्ता हुआ था। वहीं बात करें चांदी की तो एक किलो पर 100 रुपये की कमी आई है।
चार दिन स्थिर रहने के बाद सस्ती हुई चांदी
लगातार चार दिनों तक भाव स्थिर रहने के बाद आज चांदी की कीमत में गिरावट आई है। दिल्ली में एक किलो चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,59,900 रुपये पर आ गई है। मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव है, जबकि चेन्नई में चांदी 2,64,900 रुपये प्रति किलो के साथ सबसे महंगी बिक रही है। इससे पहले दो दिनों में चांदी के भाव में कुल 10,500 रुपये की तेजी आई थी।

