होम = Cover Story Featured = राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा, FIR दर्ज करवाने के लिए किया थाने का रूख

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा, FIR दर्ज करवाने के लिए किया थाने का रूख

Ram Mandir Donation Theft: “जय श्री राम” के नारों के साथ उत्तर प्रदेश के अयोध्या में करीब 70-80 वकीलों का एक समूह राम मंदिर से जुड़े कथित दान घोटाले के मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन की ओर मार्च करता हुआ आगे बढ़ा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वकीलों ने राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन, अयोध्या की ओर बढ़ते हुए पुलिस बैरिकेड्स तोड़ दिए और चंपत राय के खिलाफ कथित अनियमितताओं को लेकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

FIR नहीं हुई तो कोर्ट जाएगा बार एसोसिएशन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र ने बताया कि वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल थाना राम जन्मभूमि पहुंचकर संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करेगा। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस नामजद तहरीर पर मामला दर्ज नहीं करती है, तो बार एसोसिएशन अदालत का रुख करेगा और एफआईआर दर्ज कराने के लिए कानूनी प्रक्रिया अपनाएगा।