होम = Breaking = रामायण’ की पहली झलक आई सामने, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ ट्रेलर

रामायण’ की पहली झलक आई सामने, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ ट्रेलर

Ramayan Trailer: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का पहला ट्रेलर रिलीज हो गया है। मेकर्स ने इसे 30 जुलाई सुबह 4:15 बजे ब्रह्म मुहूर्त में दुनिया भर में लॉन्च किया। ट्रेलर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में एक साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जारी किया गया। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

ट्रेलर पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया

'रामायण' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई यूजर्स ने इसके विजुअल्स और भव्यता की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, "यह सिर्फ ट्रेलर नहीं, पीढ़ियों से जुड़ी एक भावना है।" वहीं, कुछ लोगों ने ट्रेलर के कुछ पहलुओं पर अपनी राय और सुझाव भी साझा किए।

'रामायण' में सजेगा सितारों का महाकुंभ

फिल्म 'रामायण' में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के कई बड़े सितारे नजर आएंगे। रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।