होम = असम = असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए रणदीप हुड्डा, देशवासियों से की सहयोग की अपील

असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए रणदीप हुड्डा, देशवासियों से की सहयोग की अपील

ASSAM FLOOD NEWS: असम में आई भीषण बाढ़ ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। अब तक 82 लोगों की मौत हो चुकी है, हजारों परिवार बेघर हैं और राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं। प्रशासन लगातार राहत और बचाव अभियान चला रहा है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए असम पहुंचे। उन्होंने राहत सामग्री और भोजन वितरित किया तथा देशवासियों से भी आगे आकर सहयोग करने की अपील की।

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, बांटी राहत सामग्री

रणदीप हुड्डा हाल ही में असम पहुंचे, जहां उन्होंने एक एनजीओ के राहत अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने शिवसागर रेलवे स्टेशन पर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की, उन्हें भोजन और जरूरी राहत सामग्री वितरित की। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अभिनेता जरूरतमंदों की मदद करते नजर आए। इसके अलावा उन्होंने असम में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए गुरुद्वारा साहिब में भी माथा टेककर प्रार्थना की।

णदीप हुड्डा ने की मदद की अपील

रणदीप हुड्डा ने कहा कि शिवसागर रेलवे स्टेशन पर आसपास के बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए पिछले सात दिनों से लगातार भोजन पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "आखिरकार इंसानियत सबसे ऊपर है।" अभिनेता ने देशवासियों से भी अपील की कि वे अपनी क्षमता के अनुसार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं।