Thursday, Sep 03

होम = Breaking = रूस के डबल-टैप ड्रोन हमले में 15 की मौत, ज़ेलेंस्की ने दी प्रतिक्रिया

रूस के डबल-टैप ड्रोन हमले में 15 की मौत, ज़ेलेंस्की ने दी प्रतिक्रिया

by | Aug 22, 2026 | Breaking, दुनिया


Russia Drone Attack: यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर में रूस के ड्रोन हमले ने भारी तबाही मचाई है। शॉपिंग सेंटर को निशाना बनाकर किए गए हमले में कम से कम 15 लोगों की जान चली गई, जबकि 130 लोग घायल हुए हैं।

बचावकर्मियों को भी बनाया निशाना: ज़ेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा कि उनके होम टाउन क्रिवी रिह में दिन के वक्त दो चरणों में ड्रोन हमला किया गया। उन्होंने इसे “बेहद निंदनीय और घिनौना” बताया। ज़ेलेंस्की के मुताबिक, दूसरे हमले में उन बचावकर्मियों को निशाना बनाया गया, जो पहले हमले के बाद राहत और बचाव कार्य में जुटे थे।

क्रिवी रिह हमले में 15 की मौत, 130 घायल

दूसरा ड्रोन पहले से जल रहे शॉपिंग सेंटर से टकराया। यह हमला यूक्रेन के द्निप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र के क्रिवी रिह में हुआ, जहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक, 130 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 29 की हालत गंभीर है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए यूक्रेन के चार अन्य इलाकों से बचाव दलों को भी क्रिवी रिह भेजा जा रहा है। वहीं, रूस की सेना की ओर से हमले पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।