होम = Breaking = यूक्रेन की राजधानी पर रूसी मिसाइल और ड्रोन हमले, कम से कम 3 लोग मारे गए, कई लोग मलबे में फंसे

यूक्रेन की राजधानी पर रूसी मिसाइल और ड्रोन हमले, कम से कम 3 लोग मारे गए, कई लोग मलबे में फंसे

Russia Missile Attack: रूस ने एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। सोमवार तड़के हुए इस हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। हमले में कई रिहायशी इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका है। घटना ऐसे समय हुई है, जब यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कुछ घंटे पहले ही बड़े रूसी हमले की चेतावनी दी थी।

मिसाइलों और ड्रोनों से दहला कीव

हमले में बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ बड़ी संख्या में ड्रोनों का इस्तेमाल किया गया। जोरदार धमाकों से पूरा कीव दहल उठा और लोग जान बचाने के लिए मेट्रो स्टेशनों में शरण लेने लगे। यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कुछ घंटे पहले ही बड़े रूसी हमले की आशंका जताई थी। यह हमला पिछले सप्ताह कीव में हुए हमले के कुछ दिनों बाद हुआ है, जिसमें 31 लोगों की मौत हुई थी।

पहले भी हो चुका है बड़ा हमला

इससे पहले 3 जुलाई को रूस ने करीब 11 घंटे तक कीव पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया था, जिसमें 21 लोगों की मौत हुई थी। रूस ने इसे अपनी तेल सुविधाओं पर यूक्रेनी हमलों का जवाब बताया था। हमले के दौरान 50 हजार से ज्यादा लोगों ने मेट्रो स्टेशनों में शरण ली, जबकि राहत और बचाव दल घंटों तक मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे रहे।