Indian Nationals in Russian Army: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूसी सेना में शामिल भारतीयों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि अब तक 227 भारतीय नागरिकों के रूसी सशस्त्र बलों में भर्ती होने की जानकारी मिली है, जिनमें से 51 की मौत हो चुकी है और 139 को सेवा से मुक्त किया जा चुका है। भारत इस मुद्दे पर रूस के साथ लगातार संपर्क में है।
रूस में फंसे भारतीयों की जल्द हो वापसी
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास रूसी सेना में शामिल भारतीय नागरिकों की रिहाई और स्वदेश वापसी के मामलों पर लगातार नजर रख रहा है। भारत रूस के साथ लगातार बातचीत कर रहा है, ताकि सेना में बचे भारतीयों को जल्द से जल्द सेवा से मुक्त कराया जा सके और वे अपने परिवारों के पास लौट सकें।
रूस में भारतीयों की भर्ती पर लगातार बातचीत
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि अब तक 227 भारतीय नागरिकों के रूसी सेना में भर्ती होने की जानकारी मिली है। इनमें से 139 को सेना से मुक्त किया जा चुका है, जबकि 51 भारतीयों की मौत हो चुकी है। मिसरी ने कहा कि भारत इस मुद्दे पर रूस के साथ लगातार और नियमित बातचीत कर रहा है।

