Tuesday, Sep 08

होम = Trending = सऊदी अरब पर हूतियों का ताबड़तोड़ हमला, तेल डिपो से एयरपोर्ट तक निशाना

सऊदी अरब पर हूतियों का ताबड़तोड़ हमला, तेल डिपो से एयरपोर्ट तक निशाना

Houthi Attack Saudi Arabia: मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के दक्षिणी हिस्से में सिलसिलेवार हमले किए हैं। बताया जा रहा है कि इन हमलों में अरामको के ठिकानों के साथ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और मिलिट्री एयरबेस को भी निशाना बनाया गया। सऊदी अधिकारियों के मुताबिक, हमलों के बाद कई जगह आग लग गई और 73 लोग घायल हुए हैं। हूतियों ने आगे भी बड़े हमले करने की धमकी दी है।

तेल ठिकानों से एयरबेस तक हूतियों ने साधे रणनीतिक ठिकाने

हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के दक्षिणी हिस्से में ड्रोन और मिसाइलों से कई ऊर्जा, सैन्य और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया। अभा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, किंग खालिद एयरबेस और अरामको के अभा-जाजान स्थित ठिकानों पर हमलों के बाद कई जगह आग लग गई। सऊदी अधिकारियों के मुताबिक, हमले में 73 नागरिक घायल हुए हैं। जाजान की अरामको रिफाइनरी जुलाई के पिछले हमले के बाद से पहले ही बंद है।

यमन एयरस्ट्राइक के जवाब में हमले का दावा

हूतियों का दावा है कि उन्होंने यमन में सऊदी अरब की एयरस्ट्राइक के जवाब में यह हमला किया है। संगठन के सैन्य प्रवक्ता यह्या सरी ने सऊदी अरब के अंदर आगे और बड़े ऑपरेशन की चेतावनी दी है। वहीं, यह तनाव बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य को लेकर भी अहम है, जो लाल सागर और अदन की खाड़ी के बीच एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है।