Today Gold Price: 17 अगस्त को सोने की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में 24 कैरेट सोना घटकर ₹1,55,270 प्रति 10 ग्राम और मुंबई में ₹1,55,120 पर आ गया। हालांकि, बीते हफ्ते घरेलू बाजार में सोने के दाम में अच्छी तेजी देखने को मिली थी।
इन शहरों में सोने का भाव
मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना ₹1,55,120 और 22 कैरेट सोना ₹1,42,190 प्रति 10 ग्राम पर है। इन सभी शहरों में सोने की कीमत समान बनी हुई है।
चांदी के भाव में भी गिरावट
सोने के साथ चांदी की कीमत में भी नरमी देखने को मिली है। 17 अगस्त की सुबह चांदी ₹2,49,900 प्रति किलोग्राम पर आ गई। हालांकि, पिछले हफ्ते इसके भाव में ₹5,000 की बढ़ोतरी हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर $64.88 प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

