sbi-recruitment-2026-sco-without-exam: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के पदों पर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए नहीं किया जाएगा। भर्ती नियमित आधार पर की जा रही है और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। जो उम्मीदवार ट्रेड फाइनेंस के क्षेत्र में योग्यता और अनुभव रखते हैं, वे SBI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
किन पदों पर होगी भर्ती
SBI की इस भर्ती में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पद शामिल हैं। इन्हें दो अलग-अलग मैनेजमेंट स्केल में भरा जाएगा।
ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर JMGS-I
ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर MMGS-II
दोनों पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता लगभग समान है, लेकिन अनुभव की आवश्यकता अलग-अलग रखी गई है।
क्या है शैक्षणिक योग्यता
JMGS-I पद के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा IIBF से फॉरेक्स ऑपरेशंस सर्टिफिकेट या ICC Academy का ग्लोबल ट्रेड सर्टिफिकेट, LIBF का इंटरनेशनल ट्रेड फाइनेंस (CITF) सर्टिफिकेट या IIBF का इंटरनेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए। सर्टिफिकेट से संबंधित निर्धारित शर्तों में 31 जुलाई 2026 या उससे पहले की तारीख शामिल है। उम्मीदवार के पास ट्रेड फाइनेंस प्रोसेसिंग और ऑपरेशंस में कम से कम 1 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। वहीं, MMGS-II पद के लिए भी यही शैक्षणिक योग्यता लागू है, लेकिन यहां उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।
कितनी होनी चाहिए उम्र
JMGS-I पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं MMGS-II पद के लिए न्यूनतम उम्र 23 वर्ष और अधिकतम उम्र 32 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 31 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में 3 से 15 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।
₹93,960 तक है पे स्केल
SBI की इस भर्ती में वेतन भी आकर्षक है।
JMGS-I: ₹48,480 से ₹85,920
MMGS-II: ₹64,820 से ₹93,960
इसके अलावा उम्मीदवारों को डीए, एचआरए, सीसीए, प्रोविडेंट फंड, कंट्रीब्यूटरी पेंशन फंड, एनपीएस, लीव फेयर कंसेशन (LFC), मेडिकल सुविधा और अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।
बिना परीक्षा कैसे होगा चयन
इस भर्ती की सबसे खास बात इसका चयन प्रक्रिया है। उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा में शामिल नहीं होना होगा। SBI की शॉर्टलिस्टिंग कमेटी निर्धारित मानकों के आधार पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 100 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और इसी के आधार पर उम्मीदवारों का अंतिम चयन होगा।
उम्मीदवार ध्यान रखें
ट्रेड फाइनेंस के क्षेत्र में योग्यता और जरूरी अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का अच्छा अवसर है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को SBI की आधिकारिक अधिसूचना में दी गई पात्रता और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए। आवेदन प्रक्रिया 29 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है।
ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/rice-flour-turmeric-face-hair-removal/

