Friday, Sep 25

होम = News Featured = मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

by | Sep 25, 2026 | News Featured, देश

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर विवाद अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद IT विभाग की महानिदेशक सीमा खन्ना तक पहुंच गया है। विपक्षी दलों ने खन्ना की भूमिका को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। दावा है कि चुनाव आयोग के डिजिटल सिस्टम में बदलाव के जरिए स्थानीय स्तर के चुनाव अधिकारियों की डेटा तक पहुंच सीमित की गई। इन आरोपों के बीच सीमा खन्ना की भूमिका और उनकी जिम्मेदारियां चर्चा के केंद्र में आ गई हैं।

जानें सीमा खन्ना का पूरा प्रोफाइल

सीमा खन्ना चुनाव आयोग के IT विभाग की प्रमुख हैं। वह 2025 में नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) से प्रतिनियुक्ति पर चुनाव आयोग में आई थीं। IIT दिल्ली से इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी में PhD कर चुकीं सीमा को IT सिस्टम, इन्फॉर्मेशन नेटवर्क और साइबर सिक्योरिटी का करीब 25 साल का अनुभव है। चुनाव आयोग से पहले वह NIC में डिप्टी डायरेक्टर जनरल थीं। वह नेशनल नॉलेज नेटवर्क की डायरेक्टर भी रह चुकी हैं। ECINet के जरिए उन्होंने चुनावी ऐप्स और डेटाबेस को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने में भूमिका निभाई।

विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप, ERO की भूमिका पर भी सवाल

विपक्षी नेताओं ने सीमा खन्ना और चुनाव आयोग के IT सिस्टम को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिषेक बनर्जी के मुताबिक, 18 फरवरी 2026 को पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल ने ECINet के बैकएंड के जरिए वोटर लिस्ट में हेरफेर की आशंका जताई थी। TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने भी आरोप लगाया कि ERO और जमीनी अधिकारियों की पहुंच सीमित कर सॉफ्टवेयर के जरिए वोटर लिस्ट में बदलाव किए गए। हालांकि, ये आरोप राजनीतिक दावे हैं और स्वतंत्र रूप से साबित नहीं हुए हैं।