होम = Breaking = शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के बाद शाकिब के घर पर हमला

शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के बाद शाकिब के घर पर हमला

by | Aug 6, 2026 | Breaking

Shakib Al Hasan House Attack: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 5 अगस्त को भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर सराहना की। 2024 में सत्ता से हटने के बाद पहली बार मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बांग्लादेश लौटने का इरादा दोहराया और भारत को ढाका का भरोसेमंद मित्र बताया।

हमले की जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय मीडिया के अनुसार, बुधवार रात शाकिब अल हसन के घर के बाहर जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं और हमलावरों द्वारा पेट्रोल बम फेंकने का भी दावा किया गया। हालांकि, पुलिस ने अभी तक पेट्रोल बम के इस्तेमाल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। शाकिब अवामी लीग के पूर्व सांसद भी रह चुके हैं और मगुरा-1 सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

अपने देश वापसी का दोहराया इरादा

शेख हसीना ने कहा कि उन्हें जेल भेजे जाने या जान का खतरा होने की आशंका है, लेकिन इसके बावजूद वह बांग्लादेश लौटेंगी। उन्होंने कहा कि वह अपने लोगों के बीच रहना चाहती हैं। भारत की सराहना करते हुए हसीना ने कहा कि नई दिल्ली हमेशा बांग्लादेश का करीबी और भरोसेमंद मित्र रहा है।

ढाका ने जताई कड़ी नाराजगी

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कड़ी आपत्ति जताई। मंत्रालय ने कहा कि ढाका ने इस कार्यक्रम के द्विपक्षीय संबंधों पर पड़ने वाले संभावित असर को लेकर पहले ही नई दिल्ली के समक्ष चिंता व्यक्त की थी, इसके बावजूद प्रेस वार्ता की अनुमति दी गई।