Monday, Nov 09

होम = मनोरंजन = ‘स्त्री 2’ के बाद नए अवतार में श्रद्धा कपूर, लावणी कलाकार बनकर पर्दे पर मचाएंगी धमाल

‘स्त्री 2’ के बाद नए अवतार में श्रद्धा कपूर, लावणी कलाकार बनकर पर्दे पर मचाएंगी धमाल

by | Oct 30, 2026 | मनोरंजन

'Eetha Trailer: स्त्री 2' की सफलता के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर नए अवतार में नजर आने वाली हैं। उनकी मचअवेटेड फिल्म 'ईठा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में श्रद्धा महाराष्ट्र की मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर से प्रेरित किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर में उनका पारंपरिक अंदाज और दमदार अभिनय दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।

विठाबाई नारायणगांवकर के संघर्षों से प्रेरित है कहानी

मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशंस के बैनर तले बनी इस फिल्म में महाराष्ट्र की लोक कला लावणी और तमाशा की दुनिया दिखाई जाएगी। श्रद्धा कपूर नौवारी साड़ी, हरी चूड़ियों और पारंपरिक गहनों में नजर आ रही हैं। उनके किरदार में आत्मविश्वास के साथ अपनी पहचान बनाने का जुनून भी दिखाई देता है। फिल्म की कहानी विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन और संघर्षों से प्रेरित है, जिन्हें लावणी की दिग्गज कलाकार के रूप में जाना जाता है।

लावणी कलाकारों के संघर्ष को दिखाएगी फिल्म

'ईठा' सिर्फ नाच-गाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके जरिए लावणी और तमाशा कलाकारों की जिंदगी के संघर्षों को भी सामने लाने की कोशिश की गई है। फिल्म में दिखाया गया है कि मंच पर रंगीन रोशनी और तालियों के बीच कलाकारों को किस तरह सामाजिक दबाव और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ट्रेलर में बड़े-बड़े मंडप, दर्शकों की भीड़ और शानदार मंचीय प्रस्तुतियों की झलक देखने को मिलती है।

श्रद्धा के एक डायलॉग ने खींचा ध्यान

ट्रेलर में श्रद्धा कपूर का एक डायलॉग खास चर्चा में है। इसमें वह कहती हैं, 'यह सिर्फ कपड़े का एक टुकड़ा नहीं है, यह हमारी अस्मिता और मान-सम्मान का प्रतीक है।' इस संवाद में नौवारी साड़ी को संस्कृति और आत्मसम्मान से जोड़कर दिखाया गया है। श्रद्धा का पारंपरिक लुक और लावणी कलाकार वाला अंदाज फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है।

अजय-अतुल का संगीत और दमदार स्टारकास्ट

फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी मशहूर जोड़ी अजय-अतुल ने संभाली है, जबकि गानों की कोरियोग्राफी वैभवी मर्चेंट ने की है। ऐसे में फिल्म में पारंपरिक लावणी संगीत और शानदार डांस देखने को मिलेगा। श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अनंत जोशी और सिद्धार्थ जाधव भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: अमेरिका में मिड टर्म चुनाव की उलटी गिनती शुरू, 4.3 करोड़ लोगों ने पहले ही डाला वोट