होम = खेल = टी20 सीरीज हारने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बताई हार की वजह

टी20 सीरीज हारने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बताई हार की वजह

by | Jul 12, 2026 | खेल

Shreyas Iyer Statement: इग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की हार के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम के खराब प्रदर्शन पर खुलकर बात की। उन्होंने कमजोर गेंदबाजी, खराब फील्डिंग और स्टेडियम की अलग डाइमेंशन को हार की वजह बताया, वहीं बल्लेबाजों की जल्दबाजी पर भी सवाल उठाए।

श्रेयस अय्यर बोले- हालात के हिसाब से खुद को ढालना होगा

मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि इस सीरीज से टीम को कई अहम सबक मिले हैं। उन्होंने माना कि अलग-अलग परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ियों को तेजी से खुद को ढालना होगा। अय्यर ने कहा, "इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज से बहुत कुछ सीखने को मिला। हालात को समझना और उनके हिसाब से खुद को ढालना सबसे जरूरी है। यह इस दौरे की सबसे अच्छी बल्लेबाजी पिच थी, लेकिन पहले मैच से ही परिस्थितियां बदलती रहीं। एक प्रोफेशनल टीम के तौर पर हमें हर हालात के अनुसार अपना खेल बदलना सीखना होगा।"

फील्डिंग और कैच छोड़ना पड़ा भारी

श्रेयस अय्यर ने माना कि इस सीरीज में भारत की फील्डिंग उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और इसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा, "यह समझना जरूरी है कि हम क्या बेहतर कर सकते थे। फील्डिंग बेहद अहम है और हमें इसमें सुधार करना होगा, खासकर विदेशी दौरों पर जहां मैदानों का आकार और डाइमेंशन अलग-अलग होते हैं। हमने कई आसान कैच छोड़े, जिसका सीधा नुकसान टीम को हुआ। मुझे लगता है कि 220-225 रन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता था, लेकिन हमारी गलतियों की वजह से ऐसा नहीं हो सका।"