Thursday, Sep 24

होम = मनोरंजन = सिद्धू मूसेवाला के वर्ल्ड टूर का ऐलान, मौत के तीन साल बाद ऐसे परफॉर्म करेंगे सिंगर

सिद्धू मूसेवाला के वर्ल्ड टूर का ऐलान, मौत के तीन साल बाद ऐसे परफॉर्म करेंगे सिंगर

by | Jul 16, 2025 | मनोरंजन

Sidhu Moose Wala: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके गाने आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं। कई गाने तो ऐसे हैं जो उनके निधन के बाद रिलीज हुए हैं। ऐसे में मूसेवाला की टीम ने सोशल मीडिया पर अनाउंस करके हलचल मचा दी है। उनकी टीम के मुताबिक सिंगर का वर्ल्ड टूर होगा। किसी सिंगर के निधन के बाद ऐसा पहली बार होगा।

फैंस कर रहे रिएक्ट

मूसेवाला के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में लिखा है भगवान को साइन, वर्ल्ड टूर 2026 में। अब ये अनाउंसमेंट होने पर सिंगर के फैंस प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, टूर की डेट्स, वेन्यू और टिकट को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। बड़ी बात यह है कि सिद्धू मूसेवाला की सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि कनाडा, यूके, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग थी।


कहा जा रहा है कि इसमें AIअवतार, 3डी होलोग्राम्स का इस्तेमाल किया जाएगा। जिससे सिद्धू (Sidhu Moose Wala) के स्टेज प्रेजेंस को रीक्रिएट किया जाएगा। साइन टू गॉड टूर के जरिए ना सिर्फ सिद्धू को सेलिब्रेट किया जाएगा, बल्कि ग्लोबल एंटरटेनमेंट के लिए भी यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा।

यह भी पढ़ें: खतरे के निशान के करीबा पहुंचा गंगा नदी का जलस्तर, काशी के लोगों की बढ़ीं धड़कनें

बता दें, सिद्धू मूसेवाला का साल 2022 में निधन हुआ था। कुछ हमलावरों ने उनके गांव में ही आकर उन पर पर गोलियों से हमला कर दिया था जिससे उनकी मौत हो गई थी। वहीं मूसेवाला की मौत से उनके परिवार के लोग टूट गए थे। हालांकि, सिद्धू के माता-पिता साल 2024 में आईवीएफ के जरिए पैरेंट्स बने और सिद्धू के भाई का जन्म हुआ। अब सिद्धू के पैरेंट्स बेटे के साथ फोटोज वीडियोज शेयर करते रहते हैं।

यह भी देखें: Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले Owaisi की Party को झटका, महागठबंधन ने ठुकराया | Top News