होम = Breaking = महंगी हुई चांदी! लगातार बढ़ रहे दाम, ₹2.40 लाख के करीब पहुंची कीमत

महंगी हुई चांदी! लगातार बढ़ रहे दाम, ₹2.40 लाख के करीब पहुंची कीमत

Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर भारतीय बाजार पर भी दिख रहा है। MCX पर चांदी का वायदा भाव 338 रुपये बढ़कर 2,31,804 रुपये प्रति किलो पहुंच गया, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह 63.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

अलग-अलग बाजारों में चांदी के दाम में अंतर

बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,32,620 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है, जबकि गुडरिटर्न्स पर यह 2,40,000 रुपये प्रति किलो बताई गई है। वहीं, दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 2,34,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर है। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने के कारण सप्ताहांत में यही भाव मान्य रहेगा।

कमजोर डॉलर से चांदी को मिला सहारा

कमजोर अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से विदेशी बाजारों में चांदी की कीमतों को मजबूती मिली। इसका असर घरेलू बाजार पर भी दिखा। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी 2,34,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 4 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 64.17 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।